फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोदाम से गायब मिलीं 702 बोरी खाद, दो सचिवों पर केस

Thu, 16 Nov 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सहकारी समिति के बाहर बैठे किसान
विज्ञापन
अमेठी। भले ही किसान खाद के लिए चक्कर काट रहे हो लेकिन, जिले में खाद की कालाबाजारी जारी है। अफसरों के निरीक्षण में साधन सहकारी समिति के गोदाम से ही 702 बोरी खाद गायब मिली है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई तो दोनों समितियों के सचिवों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर मंगलवार को मुसाफिरखाना तहसीलदार राहुल सिंह, सहायक विकास अधिकारी शशांक शुक्ला ने साधन सहकारी समिति लिमिटेड, दखिनगांव में छापा मारा। यहां पर पहली अक्तूबर से 14 नवंबर 2023 के मध्य आई डीएपी की जांच की गई। पाया गया कि यहां पर कुल 120 मीट्रिक टन डीएपी आई थी।
ई-पाॅस मशीन के मुताबिक, गोदाम में 22.35 मीट्रिक टन खाद होना चाहिए था। मौके पर जांच की गई तो सिर्फ एक क्विंटल ही मिला। यहीं नहीं, वितरण पंजिका व खतौनी में इसका कोई हिसाब नहीं मिला। इस पर सचिव जितेंद्र शुक्ला के खिलाफ अधिकारियों को रिपोर्ट दी गई।
विज्ञापन

टीम ने जब साधन सहकारी समिति सिंदुरवा की जांच की तो यहां पर भी गड़बड़ी मिली। एक अक्तूबर से 14 नवंबर तक 78 मीट्रिक टन खाद का वितरण दिखाया गया। ई-पॉस मशीन के मुताबिक 12.750 मीट्रिक टन डीएपी गोदाम में होनी चाहिए थी लेकिन, जांच में एक भी किलो डीएपी नहीं मिली। खास बात यह है कि 702 बोरी खाद कहां गई, इसका कोई विवरण नहीं मिला।
दोनों मामलों की रिपोर्ट के आधार पर सहायक आयुक्त सहकारिता मित्रसेन वर्मा ने साधन सहकारी समिति दखिनगांव के सचिव जितेंद्र शुक्ला व सिंदुरवा के सचिव आशुतोष श्रीवास्तव के खिलाफ अलग-अलग थानों में आवश्यक वस्तु अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया है।

एक सचिव को नोटिस जारी
जिले की सबसे ज्यादा खाद की बिक्री करने वाली 24 समितियों पर राजस्व विभाग व कृषि विभाग की तरफ से जांच कराई गई। इस दौरान दरपीपुर, गुलालपुर, पंडरी, ताला, गडेरी, महराजपुर, ब्रम्हनी निगोहा, ओदारी, जमुवारी, टांडा, थौरी, पनियार, चंदौकी, रामबक्शगढ़, भादर, भदांव, भेटुआ, कोटवा, सैंबसी, पिंडारा, जगदीशपुर सिंदुरवा व दखिनगांव सहित 24 साधन सहकारी समितियों पर जांच की गई।
उप जिला कृषि अधिकारी शुभम पांडेय ने बताया कि साधन साधन सहकारी समिति, चंदौकी के सचिव को अधिक खाद की बिक्री करने पर कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें