फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 672 ग्राम पंचायतों ने खरीदी कोरोना किट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले की 682 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष अब तक 672 पंचायतों की ओर से पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर की खरीद की गई है। डीपीआरओ कार्यालय स्तर पर कोई खरीद नहीं हुई है। खरीद के बाद सभी पंचायतों को व्यय राशि का उपभोग प्रमाण पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के साथ ही जिले में भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 23 जून को जिला प्रशासन के साथ ही पंचायत विभाग को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में जिले की सभी ग्राम पंचायतों को एक-एक पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर क्रय कर निगरानी समिति के एक सदस्य (आशा वर्कर) को उपलब्ध कराने को कहा गया था।
अपर मुख्य सचिव का आदेश मिलने के बाद डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने एक जुलाई को जिले के सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को पत्र जारी कर शासन के आदेश के क्रम में राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय राज्य वित्त आयोग के खाते की राशि से खरीद सुनिश्चित कराने को कहा था।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि अब तक जिले की 682 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 672 की ओर से उक्त उपकरण क्रय कर संबंधित आशा बहु को उपलब्ध कराने की सूचना मिल चुकी है। कहा कि सभी को खरीद में व्यय की गई राशि का उपभोग प्रमाण पत्र कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बताया कि मुख्यालय स्तर पर उनकी ओर से सीधे कोई खरीद नहीं की गई है।
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि होम आइसोलेट होने वाले संक्रमितों की सुविधा के लिए अब बाजार में भी कोरोना किट उपलब्ध है। मेडिकल स्टोर संचालकों को प्रिंट रेट पर किट की बिक्री करने का निर्देश दिया गया है।
समय-समय पर संबंधित अफसरों की ओर से मेडिकल स्टोरों पर किट बिक्री का सत्यापन भी कराया जाता है। कहा कि अब तक जिले में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर किट के बिक्री की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें