फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आग लगने से 60 बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 04 Apr 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/बाजार शुकुल (अमेठी)। जिला मुख्यालय के महिमापुर और बाजार शुकुल के पूरे तिवारी मजरे मखदूमपुर कला के खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


महिमापुर गांव के पास सोमवार की दोपहर बिजली के तारों में अचानक शॉर्टसर्किट हुई। इसकी चिंगारी गेहूं की फसल में जा गिरी। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। फसल को जलता देख ग्रामीण खेत पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

दमकल को सूचना दी गई। लोगों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की लेकिन जब तक आग पर काबू पाया तब तक किसान कृष्ण मुरारी, शिव कुमार, माताफेर, गिरजा शंकर, रामदास, अमृतलाल व श्रीप्रकाश के खेत में पककर तैयार करीब 25 बीघा गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के बुझाने तक मौके पर दमकल नहीं पहुंची। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि शाॅर्टसर्किट की वजह से आग लगने की सूचना मिली है। मौके पर नायब तहसीलदार को भेजकर फसल नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

आग की दूसरी घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे मखदूमपुर कला गांव में हुई। अमानतुल्लाह के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए किसान शफीक, सलामुन व रहीम के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक लगभग 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

गांव के मुराद अली ने बताया कि फायर कर्मियों को सूचना दी गई थी किंतु वे मौके पर नहीं पहुंच सके। गांव वालों ने अगर आप पर काबू न पाया होता तो बहुत बड़ा नुकसान होता। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल राममूर्ति मिश्र ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें