फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यूरिया की 58 हजार बोरी रैक मिली, 110 केंद्रों पर बंटेगा

Fri, 04 Aug 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। जिले में यूरिया की कमी न होने पाए इसके लिए बृहस्पतिवार को 58 हजार बोरी यूरिया की रैक और प्राप्त हुई है, जोकि 110 उर्वरक केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्घ कराई गई है। इसके लिए कृषि विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद धान के साथ अन्य फसलों में यूरिया छिड़काव का कार्य किसानों द्वारा किया जा रहा है। जिससे यूरिया की मांग बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को 58 हजार बोरी यूरिया की एक और रैक जिले को प्राप्त हो गई है। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह तक बफर स्टाक 16700 बैग एवं 29 हजार बैग इफ्को के आंवला प्लांट से साधन सहकारी समितियों को उपलब्ध कराए गए।
किसानों को सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों के माध्यम से जोतबही देखकर वितरित की जा रही है। बताया कि उर्वरक विक्रेताओं की ओर से पीओएस मशीन पर आधार कार्ड के माध्यम से यूरिया का वितरण किया जा रहा है। कहाकि किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर किसान जिला कंट्रोल रूम नंबर 7839882412 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें