अमेठी सिटी। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा के तहत सोमवार को गणित विषय की परीक्षा हुई। जिले के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल जगदीशपुर और शिवमहेश बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जयपुरिया स्कूल में कुल 60 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 55 ने परीक्षा दी।
विद्यालय में कक्षा पांच के 19, कक्षा छह के 22, कक्षा सात के नौ और कक्षा आठ के पांच विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रबंध निदेशक जुबेर अहमद और निदेशक फारूक अहमद ने कहा कि इस परीक्षा से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। परीक्षा प्रधानाचार्य तुहीना श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य वाईपी यादव और कक्ष निरीक्षक अंशिता तिवारी की देखरेख में हुई।
गौरीगंज के शिवमहेश बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा छह के छात्र अभिनव कुमार ने परीक्षा दी। इस दौरान प्रबंधक कमलाकर मिश्र और ओम प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। दोनों विद्यालयों में परीक्षा के दौरान बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई दिया। अभिभावकों ने कहा कि अमर उजाला ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और व्यक्तित्व विकास में सहायक हैं।