फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीज पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

Mon, 12 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रबी सीजन में खेती की लागत घटाने और किसानों को बेहतर बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 1,56,465 हेक्टेयर में रबी फसलों की बोआई का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें 1,16,440 हेक्टेयर में गेहूं बोने की योजना है। किसानों को गेहूं, चना, मटर, सरसों और तोरिया के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसके साथ ही छह फसलों की निशुल्क बीज मिनीकिट भी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


रबी सीजन में गेहूं के बाद राई-सरसों की बोआई का लक्ष्य 22,088 हेक्टेयर रखा गया है। मटर की बोआई 5,500, तोरिया की 4,821, मसूर की 3,136 और चने की 2,000 हेक्टेयर में कराने की योजना है। इसके अलावा जौ की 2,012, अलसी की 434 और मक्का की 34 हेक्टेयर में बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि किसानों को बीज उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। बीज वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नहीं होगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर ई-लॉटरी से किसानों का चयन किया जाएगा।

फार्मर रजिस्ट्री के बाद करें बुकिंग
किसान कृषि विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/ पर बीज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी है। जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं हुई है, वे पहले इसे पूरा कराएं। लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के सामने ई-लॉटरी होगी। चयनित किसानों को मोबाइल पर संदेश भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार से पीओएस मशीन के माध्यम से बीज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें