फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परीक्षा से 48 फीसदी अभ्यर्थियों ने बनाई दूरी

Mon, 28 Jul 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित रणंजय इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा रविवार को जिलेभर के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। पंजीकृत 5,376 में से केवल 2,773 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2603 ने परीक्षा से दूरी बनाई। परीक्षा में 48 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर जुटने लगे। सभी की पहचान व सत्यापन करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। प्रत्येक परीक्षार्थी की बायोमीट्रिक पहचान और फेस रिकग्नीशन जांच के बाद कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई।
मॉनिटरिंग सेल से सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लाइव निगरानी की गई। जिला प्रशासन, पुलिस और आयोग के पर्यवेक्षक लगातार भ्रमणशील रहे। सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर मौजूद रहे। परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संतोष जताया।
विज्ञापन

प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली गई। केंद्रों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें तैनात रहीं। चौराहों पर गाइडेंस के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखी गईं। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया गया था। शनिवार को ही आयोग के समन्वयी पर्यवेक्षक दिनेश चंद्र जोशी ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रशिक्षित कक्ष निरीक्षक, मोबाइल टीम और पुलिस बल तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें