फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 472 बीसी सखी ने पांच माह में कमाए 54.10 लाख रुपये

Wed, 16 Oct 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 472 बीसी सखी ने अप्रैल से अगस्त 2024 तक 221 करोड़ के लेनदेन के जरिए 54.10 लाख रुपये कमीशन के रूप में कमाए हैं।
विज्ञापन


डीएम निशा अनंत ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से उनके कौशल के अनुसार उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। कहा कि इन महिलाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान या अन्य माध्यमों से प्रशिक्षण देकर उनकी आय में वृद्धि की संभावनाओं को और मजबूत किया जाएगा।

साथ ही पात्र लाभार्थियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दी गई व्यवस्थाओं के अनुसार योजनाओं से आच्छादित करने के प्रयास किए जाएंगे। सीडीओ सूरज पटेल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जनपद की महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत करना है, बल्कि उन्हें समाज में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में अग्रसर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपद की टॉप 10 बीसी सखियों की सूची
1. राधा कुमारी – विकासखंड जगदीशपुर, ग्राम इमली गांव
2. अनीता देवी – विकासखंड बाजार शुकुल, ग्राम किसुनी
3. बिना रानी – विकासखंड भादर, ग्राम मवैया
4. कंचन सिंह – विकासखंड संग्रामपुर, ग्राम भौसिंहपुर
5. निकिता यादव – विकासखंड जगदीशपुर, ग्राम कमरौली
6. इत्शिता बानो – विकासखंड तिलोई, ग्राम कूरा
7. अलका – विकासखंड अमेठी, ग्राम बियसिया
8. प्रतिभा – विकासखंड सिंहपुर, ग्राम फतेहपुर
9. गायत्री देवी – विकासखंड तिलोई, ग्राम करौंका
10. रेविका सिंह – विकासखंड मुसाफिरखाना, ग्राम गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें