फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 454 सिपाही बने कानून व्यवस्था के प्रहरी

Mon, 27 Apr 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में आयोतिज दीक्षांत समारोह में मार्चपास्ट कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन क
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन में रविवार को दीक्षांत परेड के साथ 454 नवआरक्षियों ने पुलिस बल में कदम रखा। बैंड की धुन पर सधे कदमों के साथ निकली परेड ने अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रशिक्षण की प्रभावी झलक पेश की। समारोह में मुख्य अतिथि आईजी खुफिया उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने परेड की सलामी लेकर जवानों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सेवा व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। अब यह सिपाही कानून के प्रहरी बन गए हैं।
विज्ञापन



परेड मैदान में नवप्रशिक्षित सिपाहियों ने मार्चपास्ट कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। एक साथ उठते कदम और बेहतर समन्वय ने मौजूद अधिकारियों व परिजनों को प्रभावित किया। परेड का नेतृत्व अंकुल यादव, आकाश यादव और दिलीप कुमार ने किया। इस दौरान मुख्यालय लखनऊ से मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक का संबोधन सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना गया, जिसमें नवआरक्षियों को ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।


आईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि अब इन जवानों के कंधों पर समाज की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कठिन प्रशिक्षण उन्हें हर परिस्थिति में डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार करता है। उन्होंने प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही सिपाही एक अनुशासित बल के रूप में तैयार हुए हैं। समारोह में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू, एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पासिंग आउट परेड के बाद जिले को 454 सिपाही मिले। इनमें 194 का प्रशिक्षण अमेठी, 169 पुरुष आरक्षियों का उन्नाव और 91 महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण रामपुर में हुआ। इनकी तैनाती से जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है।


मेधावियों को किया सम्मानित
मान अंतर्विषयों में आनंद विश्वकर्मा, बाह्य विषयों में दिलीप कुमार और सर्वांग सर्वोत्तम का पुरस्कार भी आनंद विश्वकर्मा को मिला। सभी मेधावी प्रशिक्षुओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें