फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कागज में 45, मौके पर काम करते मिले नौ मजदूर

Wed, 29 Jan 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर चौधरी में मनरेगा के तहत तालाब की खोदाई की जांच करने पहुंचे लोकपाल को बड़ी घपलेबाजी मिली है। मस्टर रोल के सापेक्ष कम मजदूर काम करते हुए मिले। लोकपाल ने प्रधान प्रतिनिधि को ऐसा न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन





ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर चौधरी में स्थित सगरा तालाब पार्ट दो की मनरेगा के तहत खोदाई चल रही थी। मजदूर कम लगाए जा रहे थे। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों से की थी। कार्रवाई न होते देख गांव के लोगों ने इसकी शिकायत लोकपाल मनरेगा से की। मंगलवार को दोपहर लोकपाल मनरेगा ओजस्कर पांडेय ने मौके पर पहुंच कर देखा तो मस्टर रोल रजिस्टर में 47 मजदूर दर्ज किए गए थे। तालाब पर जांच के दौरान नौ मजदूर ही काम करते पाए गए।



लोकपाल मनरेगा ने बताया कि जांच के दौरान मस्टर रोल के हिसाब से कम मजदूर काम करते पाए गए। खंड विकास अधिकारी विजयंत सिंह ने बताया कि मस्टर रोल में मजदूर लिख लिए जाते हैं। उस हिसाब से कोई मजदूर नहीं आ पाता है। उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें