फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 433 फरियादियों ने सुनाई पीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मंगलवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तिलोई में डीएम तो अमेठी में एडीएम वित्त एवं राजस्व, मुसाफिरखाना में एडीएम न्यायिक तथा गौरीगंज में एसडीएम को 433 फरियादियों ने अपनी पीड़ा सुनाई। शिकायतों की सुनवाई के बाद चारों तहसील में 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण के बीच जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए मंगलवार को सभी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
तिलोई तहसील में डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह तो अमेठी तहसील में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, मुसाफिखाना में एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा तथा गौरीगंज में एसडीएम संजीव मौर्य व सीओ संतोष सिंह ने दिवस की अध्यक्षता की। संपूर्ण समाधान दिवस में तिलोई तहसील में 145 तो अमेठी में 91, मुसाफिरखाना 81 तथा गौरीगंज तहसील में 116 फरियादियों ने अपनी पीड़ा अफसरों को सुनाई।
विज्ञापन

शिकायतों की सुनवाई करते हुए अफसरों ने तिलोई दो अमेठी छह, मुसाफिरखाना सात तथा गौरीगंज में एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया। दिवस के बाद भूमि विवाद की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए पांच पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर रवाना की गई हैं।
शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अफसरों को सौंपते हुए समय सीमा में गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पूर्व के दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अफसरों ने लंबित शिकायतों पर जिम्मेदारों को फटकार भी लगाई।
अफसरों ने मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। तिलोई में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे व एसडीएम महात्मा सिंह समेत सभी जिला स्तरीय अफसर तो गौरीगंज तहसील दिवस में तहसीदार घनश्याम भारतीय तो अमेठी में एसडीएम योगेंद्र सिंह तथा मुसाफिरखाना में एसडीएम रामशंकर के साथ तहसील स्तर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें