फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपे जाएंगे 43 लाख पौधे

Tue, 02 Jul 2024 04:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में 43 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। डीएम ने सोमवार को एक पेड़ मां के नाम थीम पर वन महोत्सव का शुभारंभ कलेक्ट्रेट में पौधा लगाकर किया। एक पेड़ मां के नाम, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 के अंतर्गत सोमवार को वन महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम निशा अनंत ने पौधा लगाया। एडीएम अर्पित गुप्ता व एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन


डीएम ने लोगों से अपील की कि वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कहा कि वन महोत्सव सप्ताह भर तक चलाया जाएगा। 43 लाख पौधारोपण का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त बीपीएम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, अमेठी रेंज कार्यालय परिसर, एडवांस इंडियन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल तिलोई, अमर बहादुर स्मारक महाविद्यालय दादरा मुसाफिरखाना आदि स्थानों पर पौधरोपण हुआ। डीएफओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें