फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चौथे दिन भी मूल्यांकन करने नहीं पहुंचे 405 परीक्षक

Wed, 20 Mar 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले के दो इंटर कॉलेजों में चल रहा है। मूल्यांकन के लिए नामित 1078 शिक्षकों में 405 के अनुपस्थित चलने के बावजूद चार दिनों में जिले में 42489 कॉपियों की जांच हो चुकी है। चौथे दिन मंगलवार को हाईस्कूल की 9060 तो इंटरमीडिएट की 11,565 कॉपियों का मूल्यांकन 675 शिक्षकों ने किया।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के बाद शहर के रणंजय इंटर कॉलेज में गैर जिले से आवंटित हाईस्कूल की 99,075 कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 80,251 कॉपियों का मूल्यांकन 30 मार्च तक पूरा होना है।
मंगलवार को रणंजय इंटर कॉलेज में 52 प्रधान परीक्षक में से मात्र 50 ने व 528 परीक्षकों में से 334 परीक्षक ही मूल्यांकन कार्य करने पहुंचे। मूल्यांकन केंद्र पहुंचीं अलग-अलग विषय की 12,134 कॉपियों का मूल्यांकन किया। रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में 40 प्रधान परीक्षक में सभी तथा 458 परीक्षकों में से 209 शिक्षक अनुपस्थित रहे। उपस्थित 249 शिक्षकों ने 11656 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि पारदर्शी ढंग से मूल्यांकन कार्य पूरा कराना प्राथमिकता है। अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। जवाब से संतुष्ट न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें