फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोक अदालत में 4034 वाद निस्तारित

Sun, 14 Dec 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों से संबंधित वादों का निस्तारण किया गया। इसमें कुल 4034 मामलों का आपसी सहमति से समाधान हुआ, जिससे बड़ी संख्या में वादकारियों को त्वरित न्याय की सुविधा मिली।
विज्ञापन



राजस्व मामलों में एसडीएम अभिनव कनौजिया की अदालत में 40, एसडीएम न्यायिक की अदालत में 10, तहसीलदार राहुल सिंह की अदालत में 60, नायब तहसीलदार मुसाफिरखाना की अदालत में 30 और नायब तहसीलदार जगदीशपुर की अदालत में 40 वाद निस्तारित किए गए। इसके अतिरिक्त फौजदारी के 264 मामलों सहित अन्य प्रकरणों का भी समाधान हुआ।



लोक अदालत में भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, राजस्व से जुड़े प्रकरण और छोटे आपराधिक मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। पक्षकारों ने आपसी समझ से विवाद समाप्त किए, जिससे लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान संभव हो सका। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों पर बढ़ते मामलों का दबाव कम करना और आम लोगों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है। वादकारियों ने भी लोक अदालत की प्रक्रिया को सरल, सहज और उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें