अमेठी सिटी। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास कर चुके जिले के 39 बच्चे बुधवार को अयोध्या रवाना होंगे। मंगलवार को सहायक श्रम आयुक्त गोविंद यादव ने बताया कि सभी बच्चों के अभिभावकों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। बच्चे जरूरी सामान के साथ बुधवार की सुबह एकत्र होंगे। बच्चों को बस से आवासीय विद्यालय भेजा जाएगा। अयोध्या जिले के रुदौली क्षेत्र में अमराई गांव में अटल आवासीय विद्यालय स्थित है। (संवाद)