फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोदाम में मिला 35 सौ क्विंटल धान, जताई नाराजगी

Thu, 21 Dec 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एआर कोआपरेटिव ने बुधवार को फूला साधन सहकारी समिति स्थित धान क्रय केंद्र व इन्हौना समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम पर धान डंप देखकर सचिव ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सचिव से तत्काल धान की डिलीवरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन्हौना समिति का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। एआर कोआपरेटिव मित्रसेन वर्मा ने सबसे पहले फूला साधन सहकारी समिति स्थित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। यहां 35 सौ क्विंटल धान खरीदा गया था, जोकि गोदाम पर रखा मिला। जानकारी करने पर पता चला कि 300 सौ क्विंटल धान की डिलीवरी अभी तक मिलों को की गई है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द धान मिल को भेजने के निर्देश सचिव को दिए।
विज्ञापन


परिसर की करवाएं साफ सफाई
उन्होंने साधन सहकारी समिति इन्हौना का निरीक्षण किया। जिसका संचालन शुरू हो गया है। परिसर में घास-फूस उगे होने व साफ सफाई न होने पर उन्होंने साफ सफाई कराने के साथ ही समिति के चारों तरफ बैरीकेडिंग करने की बात सचिव से कही। उन्होंने समिति से यूरिया खाद का वितरण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें