फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अतिकुपोषित बच्चों के अभिभावकों को दिए गए 342 गोवंश

Tue, 04 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। अतिकुपोषित बच्चों के अभिभावकों को सहभागिता योजना के तहत जिले की विभिन्न गोशालाओं से 342 दुधारू गोवंश सुपुर्द कराए गए हैं। जिससे उन्हें कुपोषण से लड़ने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अतिकुपोषित बच्चों के अभिभावकों को 342 दुधारू गोवंश की सुपुर्दगी कराई गई है। बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विगत माह 41 दुधारू गोवंश को जिले की गोशालाओं से लाभार्थियों को सुपुर्दगी कराई गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जेपी सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न गोशालाओं से अब अतिकुपोषित बच्चों के साथ अन्य को 2633 गोवंश की सुपुर्दगी कराई जा चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें