अमेठी सिटी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 330 लीटर डीजल चोरी हो गया। मुंशीगंज क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी बृजेश सिंह ने बताया कि उसका ट्रक एचएएल गेट के सामने प्रधान मार्केट के पास खड़ा था। उसमें से चोरों ने 330 लीटर डीजल चोरी कर लिया।
मंगलवार की सुबह उसे जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरे में भी घटना कैद हुई है। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)