फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कल सम्मानित होंगे 322 स्कूल के प्रधानाध्यापक व 11 एआरपी

Wed, 13 Mar 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के परिषदीय स्कूल में बच्चों को हिन्दी व गणित में निपुण बनाने वाले प्रधानाध्यापकों व एआरपी व एसआरजी को बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग सम्मानित करेगा। कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कक्षा-एक से तीन तक बच्चों को हिंदी व गणित में दक्ष करने के बाद दिसंबर व जनवरी माह में डीएलएड प्रशिक्षुओं से निपुण एप पर सर्वे करवाया गया था। सर्वे रिपोर्ट में जिले में 322 स्कूलों के बच्चों को निपुण घोषित किया गया।
विज्ञापन

इनको निपुण बनाने में शामिल प्रधानाध्यापकों, एसआरजी व एआरपी को बेसिक शिक्षा विभाग सम्मानित करेगा। बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी की जा रही है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि समारोह का आयोजन शिक्षकों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करते हुए शतप्रतिशत बच्चों को निपुण कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें