फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन तैनात होंगे 3,200 कक्ष निरीक्षक

Fri, 06 Feb 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलमुक्त व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इस वर्ष कक्ष निरीक्षकों की तैनाती पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है।
विज्ञापन



विद्यालयों से प्राप्त डाटा को ड्यूटी पोर्टल पर अपलोड करने के बाद रैंडम आधार पर ड्यूटी निर्धारित की गई है, जिससे परीक्षा केंद्रों की निगरानी व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हो गई है। जिले के 85 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं में हाईस्कूल के 25,620 और इंटरके 22,713 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए इस बार केंद्र व्यवस्थापकों के पास से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती का अधिकार छीन लिया गया है। अब राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों का विवरण बोर्ड पोर्टल पर दर्ज कर ऑनलाइन प्रक्रिया से ही 3,200 शिक्षकों की तैनाती की गई है। कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्रों में बारकोड और विशिष्ट क्रमांक अंकित किए गए हैं, जिससे उनकी पहचान और उपस्थिति की डिजिटल निगरानी आसान होगी।
विज्ञापन




व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक कक्ष में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के एक-एक शिक्षक को संयुक्त रूप से तैनात किया गया है। साथ ही, संबंधित विषय के शिक्षकों को उस पेपर के दिन ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रणाली से परीक्षा में पारदर्शिता आएगी और नकल पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें