फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को चेतवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दैनिक खरीद संतोषजनक नहीं होना जिले के 32 क्रय केंद्र प्रभारियों को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने पर डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लक्ष्य के अनुरूप खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने तथा दैनिक खरीद में प्रगति नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसानों को फसल समर्थन मूल्य योजना से आच्छादित करते हुए बिचौलियों से बचाने के लिए छह एजेंसी के 50 क्रय केंद्रों पर 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई थी। गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी की बजह से लक्ष्य के अनुरूप खरीद नहीं होने का मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम अरुण कुमार ने खरीद की केंद्रवार समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जिले के 32 क्रय केंद्र पर दैनिक खरीद लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिली। क्रय केंद्र प्रभारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने डिप्टी आरएमओ भीमाचंद गौतम को सभी 32 केंद्र प्रभारियों को चेतावनी पत्र जारी करने का आदेश देते हुए सात दिन में समुचित जवाब प्राप्त कर अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने प्रतिदिन सभी केद्रों पर खरीद की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप दैनिक खरीद के साथ केंद्रों का निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
डीएम ने केद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग नियम के तहत मास्क प्रयोग करते हुए पंजीकृत किसानों से गेहूं खरीद कर भुगतान करने का निर्देश देते हुए किसानों की सहूलियत का ध्यान रखने को कहा है। डीएम का निर्देश सार्वजनिक होने के बाद कार्रवाई के दायरे में आने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें