फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीसरे दिन बिके 3,118 नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री के तीसरे दिन 3,118 नामांकन पत्र खरीदे गए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य मंगलवार को शुरू हुआ था।
विज्ञापन

पहले दिन सभी ब्लॉकों को मिलाकर ग्राम प्रधान के 139, बीडीसी के 53 व ग्राम पंचायत सदस्य के 12 पर्चे बिके थे। पहले दिन डीडीसी का कोई पर्चा नहीं खरीदा गया। दूसरे दिन बुधवार को ग्राम पंचायत सदस्य के 210, ग्राम प्रधान के 706, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 369 व डीडीसी के 33 समेत कुल 1,318 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
तीसरे दिन ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 634, ग्राम प्रधान पद के लिए 1,384, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 1,033 व जिला पंचायत सदस्य के लिए 66 समेत कुल 3,118 पर्चों की बिक्री हुई। एडीएम ने बताया कि नामांकन पत्र बिक्री के शुरुआती तीन दिन में ग्राम प्रधान के 2,229, बीडीसी के 1,455, ग्राम पंचायत सदस्य के 856 व डीडीसी के 100 समेत कुल 4,640 पर्चे बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें