फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण पर खर्च होंगे 301 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। तिलोई में प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण में धन की कमी आड़े न आए इसके इसके लिए शासन ने निर्माण शुरू करने से पहले प्रस्तुत पुनरीक्षित आगणन को मंजूरी दे दी है। अब मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 3.1 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले इस भवन का अनुमानित आगणन 2.92 अरब रुपये था।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने फेज तीन में जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्माण को मंजूरी देने के बाद तिलोई तहसील क्षेत्र के पूरे गोबरे मजरे तिलोई में 1.57 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर मेडिकल कॉलेज के नाम खतौनी में दर्ज की है। भूमि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने स्थानीय दर पर निर्माण की अनुमानित आगणन रिपोर्ट तैयार कर दो अरब 92 करोड़ 56 लाख 68 हजार रुपये के प्रस्ताव को 22 मार्च 2021 को शासन में प्रस्तुत किया था।
व्यय वित्त समिति ने इस प्रस्ताव को अनुमोदित करने देने के बाद नौ सितंबर 2021 को पहली किस्त के रूप में 20 करोड़ तो तीन फरवरी को 30 करोड़ तथा 28 मार्च 2022 को 50 करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिया था। धनराशि अवमुक्त होने के बाद कार्यदायी संस्था नामिक लोक निर्माण विभाग ने काम की जिम्मेदारी विजय निर्माण कंपनी प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरू कर्नाटक को दी थी। तीन किस्त में 100 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद कार्य शुरू करने से पहले ही कार्यदायी संस्था ने बीते दिनों सरकार को प्रस्ताव भेजकर 3.1 अरब रुपये के पुनरीक्षित आगणन को मंजूरी देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

शासन ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। मंजूरी के बाद विशेष सचिव अशोक कुमार ने महानिदेशक शिक्षा एवं प्रशिक्षण लखनऊ के साथ मुख्य अभियंता व प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग, डीएम व प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज को पत्र भेजा है। पत्र में लोक निर्माण विभाग को चिह्नित ठेकेदार से अपनी निगरानी में मानक व स्वीकृत मानचित्र के अनुसार समय से निर्माण कार्य पूरा कराते हुए भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। (संवाद)
29 करोड़ से क्रय होंगे उपकरण व फर्नीचर
राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए अनुमानित आगणन के साथ 29 करोड़ रुपये से उपकरण व फर्नीचर क्रय करने को भी मंजूरी दी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उपकरण व फर्नीचर क्रय करने में विलंब नहीं होगा। 29 करोड़ रुपये भवन निर्माण के लिए स्वीकृति राशि से अतिरिक्त होंगे।
मुख्य भवन के अलावा होगा ये निर्माण
प्रमुख सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में सब स्टेशन इक्विपमेंट, डीजी सेट एयरकंडीशनिंग सिस्टम, एसटीपी, मेडिकल गैस पाइप लाइन, लिफ्ट, मॉड्युलर ऑपरेशन कक्ष, माइनर ओटी, सीएसएसडी उपकरण, लांड्री उपकरण, किचन उपकरण, कंप्यूटर नेटवर्किंग व इपी बीएक्स का भी निर्माण होगा। इन उपकरण को खरीदने से पहले निर्माताओं से निविदा प्राप्त कर प्रतिस्पर्धा के आधार पर लागत दर का भुगतान सबसे कम दर से करने को कहा गया है।
मेडिकल के तीन बेहतर संस्थान
असैदापुर में संचालित संयुक्त जिला अस्पताल के साथ जगदीशपुर में ट्रॉमा सेंटर व तिलोई के रस्तामऊ में 200 शैय्या वाले रेफरल अस्पताल के बाद अब मेडिकल कॉलेज निर्माण जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर होने के बाद करीब 20 लाख की आबादी को इलाज की सुविधा के लिए 115 किमी. दूर प्रयागराज व 120 किमी. दूर लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा होने से अमेठी के साथ ही रायबरेली, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती गांव के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
एक साल में नहीं शुरू हुआ निर्माण
राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्माण को स्वीकृति मिलने तथा धनराशि अवमुक्त होने के बाद एक साल बीत जाने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। निर्माण कार्य शुरू हुए बिना ही आगणन को पुनरीक्षित किया जा चुका है। ऐसे में निर्माण कब शुरू होगा और कब पूरा होगा जिलेवासियों को कब से लाभ मिलेगा यह बड़ा सवाल है।
मानक के अनुसार होगा निर्माण
प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज/सीएसएस डॉ. हेमलता यादव ने पुनरीक्षित आगणन को स्वीकृति मिलने के साथ ही अब तक तीन किस्तों में एक करोड़ पये अवमुक्त होने की पुष्टि की है। बताया कि लोक निर्माण विभाग से संपर्क कर निविदा के माध्यम से चयनित ठेकेदार से मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। निर्माण कार्य में लापरवाही न हो इसकी निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें