फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा में शामिल हुए 300 पंचायत प्रतिनिधि

Thu, 15 Feb 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के रायपुर फुलवारी स्थित फैक्ट्री परिसर में आयोजित विधानसभा मिलन समारोह कार्यक्रम में 300 वर्तमान एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधि भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पार्टी की पट्टिका पहना कर लोगों को शामिल कराया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से स्थानीय विधानसभा क्षेत्र की सभी ब्लॉकों से ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि व लोगों को आमंत्रित किया गया था। सदस्यता कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री के विकास कार्यों एवं भाजपा की नीतियों के चलते चहुंमुखी विकास हो रहा है।
जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने कहा कि जनता को विश्वास है कि भाजपा में ही सबकी सुरक्षा, सम्मान और विकास सम्भव है। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्र, प्रदेश एवं स्थानीय सांसद के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि बगैर भेदभाव के गांव का विकास हो रहा है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पत्रों को मिल रहा है। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, पूर्व प्रमुख संजीव सिंह, अनिल पाल, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें