फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 300 बोरी खाद, केंद्र पर पहुंचे 700 किसान

Thu, 13 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर में इफको केंद्र पर डीएपी के लिए लाइन में खड़े किसान।-संवाद
विज्ञापन
संग्रामपुर। इफको केंद्र संग्रामपुर में बुधवार को खाद वितरण के दौरान 300 बोरी डीएपी के लिए करीब 700 किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीमित मात्रा में खाद मिलने से किसानों में नाराजगी दिखी। किसी को दो बोरी तो किसी को एक बोरी ही नसीब हुई, जबकि सैकड़ों किसान घंटों लाइन में इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन




खाद कम और किसान ज्यादा होने के कारण केंद्र पर स्थिति बिगड़ने लगी तो संग्रामपुर थाने से एक उपनिरीक्षक और दो सिपाही पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में माहौल कुछ शांत हुआ, लेकिन किसानों और केंद्र कर्मचारियों के बीच तनातनी देर तक बनी रही। तनावपूर्ण माहौल में शाम तक खाद का वितरण जारी रहा। किसानों का कहना है कि केंद्रों पर सीमित मात्रा में खाद आ रही है, जिससे उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। केंद्र प्रभारी चमनलाल वर्मा ने बताया कि बुधवार रात 300 बोरी डीएपी की खेप केंद्र पहुंचने की संभावना है। डीएपी मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें