फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 29 रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में गईं, यात्री परेशान

Fri, 24 May 2024 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। चुनाव ड्यूटी में रोडवेज की 29 बसों के चले जाने से रोडवेज यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो में बची 10 बसें सिर्फ प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर के लिए संचालित हो रही हैं। जबकि, दिल्ली, बनारस, आगरा, हरदोई, बरेली, जौनपुर की सेवा पूरी तरह से बंद रही।
विज्ञापन


इन दिनों लोकसभा चुनाव के चलते रोडवेज यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज डिपो में कुल निगम की 42 बसे तो तीन अनुबंधित बसें हैं। जिसमें से 15 बसें पहले चुनाव ड्यूटी में चली गई थी। बुधवार की रात 14 बसें और चुनाव ड्यूटी में गईं हैं। दो बसों में तकनीकी खराबी आने के चलते कार्यशाला व रीजन कार्यशाला में मरम्मत के लिए गई हैं। दिल्ली, कानपुर, बनारस, आगरा, हरदोई, बरेली, जौनपुर आदि की सेवा पूरी तरह से बंद है। बस स्टेशन पर आने वाले यात्री अपने गंतव्य के लिए बसें पूछने के बाद मायूस होकर वापस हो रहे हैं।
10 बसों का हो रहा संचालनएआर एम काशी प्रसाद ने बताया कि 29 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई हैं। वही दो बसें मरम्मत के लिए कार्यशाला में खड़ी है तो एक बस थाने में बंद है। निगम की दस व अनुबंध तीन बसों को मिलाकर किसी तरह सुल्तानपुर कानपुर प्रयागराज लखनऊ आजमगढ़ मऊ की नाम मात्र की सेवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें