फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खोदाई में तांबे के 29 गोले मिले

Wed, 19 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भनौली में गड्ढे की खोदाई के दौरान मिले धातु के गोले।   -स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। भनौली गांव में मंगलवार को शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे की खोदाई के दौरान जमीन में दबे धातु के 29 गोले मिले। गोलों के तांबे के होने की आशंका है। इनमें छेद भी बने हैं। एक साथ इतनी संख्या में गोले मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल बढ़ गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने खोदाई रुकवाकर सभी गोलों को सुरक्षित करा दिया। पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


भनौली निवासी इकबाल ने करीब तीन माह पहले गांव में भूमि का बैनामा कराया था। मंगलवार को प्लॉट में शौचालय निर्माण के लिए मजदूर गड्ढा खोद रहे थे। उसी दौरान मिट्टी में दबे गोले दिखाई दिए। एक के बाद एक कई गोले मिलने पर मजदूर ने ठेकेदार और भूमि स्वामी को जानकारी दी।

इकबाल ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने भी जांच की। टीम ने 29 गोलों को बोरियों में रखकर सुरक्षित कराया। खोदाई स्थल की बैरिकेडिंग कर पिकेट तैनात कर दी गई है। फिलहाल आगे की खोदाई रोक दी गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की भीड़ को पुलिस ने मौके से दूर रखा। एसडीएम रितेश राज ने पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक, विशेषज्ञों की जांच के बाद ही गोलों की धातु, उम्र और ऐतिहासिक महत्व के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें