फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 13 थाना क्षेत्रों में खुलेंगी 28 पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एसपी ने जिले के 13 थाना क्षेत्रों में 28 अस्थाई पुलिस चौकी का संचालन कराने का निर्णय लिया है। गौरीगंज के सैंठा व भटगवां में तो किराए के लिए मकान चिन्हित कर कार्यालय स्थापित करने का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को सरकारी भूमि न मिलने तक किराए का मकान लेकर अविलंब संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी दिनेश सिंह ने जिले में 28 पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया है। एसपी ने बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के सैंठा बार्डर, भटगवां तथा रायबरेली मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर, मुंशीगंज के परतोष व पनियार, जामो के गोरियाबाद व नंदमहर, अमेठी के महराजपुर व हथकिला, पीपरपुर के कल्याणपुर व भादर, संग्रामपुर के विशेषरगंज व धनापुर, मुसाफिरखाना के अढनपुर व मझगवां, बाजार शुकुल के सत्थिन व उरेरमऊ, कमरौली के औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर एक व बाबागंज, जगदीशपुर के रानीगंज, कादूनाला व लोशनपुर, मोहनगंज के इस्लामगंज, शाहमऊ व अलाईपुर, शिवरतनगंज के सेमरौता व शातनपुरवा, फुरसतगंज के कस्बा में पुलिस चौकी पूर्व से ही प्रस्तावित है।
कहा कि गौरीगंज के सैंठा चौराहे व भटगवां में किराए के मकान को चिन्हित करते हुए कार्यालय संचालन के लिए कार्य भी शुरू करा दिया गया है। बताया कि संबंधित थाना प्रभारियों को सरकारी भूमि न मिलने तक किराए का मकान लेकर जल्द संचालन शुरू कराने को कहा गया है। इससे किसी भी अप्रिय व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में जहां सहूलियत मिलेगी वहीं कम समय में रिस्पांस दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें