फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नेशनल प्रतियोगिता के लिए 28 खिलाड़ियों का चयन

Wed, 23 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में दो दिवसीय संभाग स्तरीय क्रिकेट चयन परीक्षण में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 31 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 123 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 एवं अंडर-19 टीम में 14-14 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो अगस्त में जयपुर संभाग में होने वाले क्रिकेट की नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन




चयनित खिलाड़ियों की घोषणा समापन समारोह में की गई। अंडर-19 में पीयूष कुमार, विशाल कुमार, अंकित, सुजल यादव, राहुल यादव, सौरभ, अजय कुकरेती, अविनाश यादव, शिवम कुमार, दिवाकर चौधरी, अनीश यादव, संदेश, अभिषेक कटियार, विशाल और अंडर-17 में आशुतोष शर्मा, दीपक कुमार, शुभम यादव, चित्रांग पाल, राहुल शेखर, अमर्त्य कबीर, प्रिंस सिंह, मोहम्मद कैफ, शुभ शर्मा, हंस, गुलशन कुमार, अनुभव प्रताप सरोज, जयेश सिंह, सुमित कुमार ने जगह बनाई। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार गुप्त ने किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन छात्रों का चयन नहीं हुआ है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। असफलता का मतलब होता है सफलता की ओर अग्रसर हो जाना। इस अवसर पर चयन कमेटी के सदस्य एसके मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, अमित कुमार, उप-प्रधानाचार्य नित्यानंदेश नारायण त्रिपाठी, जेके सिंह, मुक्ता बहादुर आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें