फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 27 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पुलिस सख्ती के बावजूद लोग कोरोना वायरस को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं हैं। प्रतिदिन जिले की पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। सोमवार देर शाम पुलिस ने अनावश्यक रूप से बाहर निकले 27 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शासन प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के बावजूद जिले के लोग कोरोना वायरस की गंभीरता समझने को तैयार नहीं हैं। रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं।
बावजूद इसके लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा भी नहीं कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम मुसाफिरखाना व गौरीगंज पुलिस ने छह-छह, संग्रामपुर पुलिस ने दो, अमेठी ने चार तो मुंशीगंज पुलिस ने अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों को थाने लाकर सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर जमानत देकर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें