फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोजगार मेले में 264 अभ्यर्थियों का चयन

Wed, 19 Nov 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन रोजगार के तहत मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से ब्लॉक बाजारशुकुल स्थित रामकुमार स्मारक शिक्षण प्रशिक्षण बालिका महाविद्यालय में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में शामिल 12 निजी कंपनियों ने 264 युवाओं का चयन पहले चरण के लिए किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल अयोध्या मंडल सहायक निदेशक सेवायोजन देवव्रत कुमार ने अभ्यर्थियों को रोजगार के उपलब्ध अवसरों की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि कौशल विकास तथा सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता की पहली शर्त है। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने निजी क्षेत्रों में रोजगार संभावनाओं पर युवाओं को जानकारी दी। मेले में आईं 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेड की जानकारी दी। बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया में 350 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 264 अभ्यर्थियों का चयन पहले चरण के लिए हुआ है। इस दौरान राजीव प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें