फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 2.62 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि

Tue, 25 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की गई। जिले के 2,62,115 किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त पहुंची है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। जगदीशपुर के कठौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किसानों ने पीएम का संबोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना।
विज्ञापन



केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की गई। कृषि विभाग की ओर से अपात्र किसानों को अलग कर 2,62,115 किसानों का डाटा सत्यापित कर शासन को भेजा गया था। इन सभी किसानों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। अब तक ई-फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाने वाले किसान सम्मान निधि की राशि खातों में आने को लेकर संशय में हैं।


किसान अपने खातों का बैलेंस पता करने के लिए बैंकों और जनसेवा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि करीब 2.62 लाख किसानों का डाटा सत्यापित कर भेजा गया था। इन सभी के खाते में धनराशि भेज दी गई है। बताया कि किसानों के मोबाइल फोन पर मैसेज पहुंच रहा है।
विज्ञापन




किसानों ने सुना पीएम का लाइव प्रसारण

संग्रामपुर (अमेठी)। इफको सेंटर संग्रामपुर पर सोमवार को किसानों और कृषि विभाग के कर्मचारियों ने पीएम का भाषण सुना है। पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त प्रधानमंत्री ने बिहार में आयोजित कार्यक्रम से जारी की है सोमवार को इफको सेंटर पर एडीओ एजी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, गोदाम प्रभारी राम केदार निषाद आदि ने पीएम का लाइव प्रसारण सुना है। उधर, इन्हौंना स्थित ब्लॉक सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम किसान सम्मान निधि वितरण का लाइव प्रसारण किया गया। किसानों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखकर प्रशंसा की। कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडार प्रभारी व कृषि वैज्ञानिक डॉ पवन कुमार वर्मा ने ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर पीएम सम्मान निधि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें