फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हिंदी व गणित में 2602 विद्यार्थी हुए निपुण, प्रदेश में तीसरा स्थान

Sun, 04 Feb 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। निपुण भारत अभियान के तहत जनवरी माह में हुए सर्वे में 12597 बच्चों में 2602 बच्चे हिन्दी व गणित में दक्ष मिले। शासन स्तर से परिणाम में जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। बेसिक शिक्षा फरवरी माह में अधिक से अधिक बच्चों को निपुण बनाते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने की कवायद में जुट गया है।निपुण भारत मिशन के तहत बेसिक स्कूलों में बच्चों को निपुण बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए शिक्षकों, संकुल शिक्षकों के अलावा एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एप की सर्वे रिपोर्ट में जिले के 2602 बच्चे हिंदी व गणित विषय में दक्ष मिले। शासन की ओर से शुक्रवार देर रात जारी प्रदेश स्तर की रैकिंग में जिले को प्रदेश में बच्चों को निपुण बनाने में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

बीएसए संजय कुमार ने बताया कि कक्षा एक, दो व तीन में भाषा और गणित में बच्चों को बेहतर बनाने को लेकर विशेष बल दिया जा रहा है। फरवरी माह में अधिक से अधिक बच्चों को निपुण बना प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें