फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एमपीएल मेगा ऑक्शन में बिके 260 खिलाड़ी

Tue, 11 Mar 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आईपीएल की तर्ज पर अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग के मिसरौली रेलवे स्टेशन के सामने मैदान में एमपीएल सीजन वन का आयोजन 15 मार्च से किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को मिसरौली बाजार में एमपीएल मेगा ऑक्शन रखा गया। जिसमें 16 कारोबारियों ने अपनी टीम के लिए प्वाइंट के आधार पर 260 खिलाड़ियों की खरीदारी की। जिसमे सबसे महंगे 36 हजार प्वाइंट में प्रशांत तो 34 हजार में विनय और 28 हजार में अभिनव खरीदे गए।
विज्ञापन



क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष गायत्री प्रसाद उपाध्याय व डिंपू सिंह ने बताया कि एमपीएल का आयोजन 15 मार्च से किया जाएगा। आयोजक नितिन उपाध्याय ने बताया कि एक मालिक को टीम बनाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से एक लाख प्वाइंट दिए गए हैं। जिसमें 16 खिलाड़ियों को खरीदने का नियम है। कुल 260 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें ए ग्रेट के 80 खिलाड़ी व बी ग्रेट के 180 खिलाड़ियों को चयनित किया गया था। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी आदित्य ने बताया कि एमपीएल मेगा ऑक्शन में 16 कारोबारियों ने टीम खरीदी है।


यहां यह बताना जरूरी है कि प्वाइंट से बिक्री भले ही खिलाड़ियों की हुई, लेकिन इसके बदले में उन्हें किसी तरह की धनराशि नहीं दी जाएगी। प्रतियोगिता के लिए सभी 16 टीम तैयार हो गई हैं। बताया कि विजेता टीम को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार का इनाम दिया जाएगा। 5100 रुपये मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन 1100, बेस्ट बॉलर 1100, बेस्ट फील्डर को 500 रुपये, प्रत्येक मैच में मैन आफ द मैच का भी पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर प्रभाकर (रोनू), डब्लू पांडेय, विवेक चौहान, चंचल तिवारी, कमल सिंह, दीपक दुबे, अनुपम मिश्र, अनुराग, हर्ष तिवारी, राम तीरथ पांडेय, सौरभ तिवारी, शिवम बाबा, विवेक सिंह, अभिषेक तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








इन्होंने खरीदी टीमें



मालिक टीम नाम

1-हेमंत श्रीवास्तव दक्ष 11 अमेठी

2-आलोक सिंह राठौर विराट 11 प्रतापगढ़
3-सुरजीत सिंह सन्नी 11 अमेठी

4-आनंद तिवारी चंदेरिया क्रिकेट क्लब

5-चंदन शुक्ल अमेठी 11 स्टार

6-अनुज सिंह राहुल कंस्ट्रक्शन

7-नीरज शुक्ल अमित सुमित प्लाई वुड

8-नीरज मिश्र लक्ष्मी इंटरप्राइजेज

9-विनोद यादव रामगढ़ 11 स्टार

10-जैमी सिंह राइजिंग स्टार तारापुर

11-रितेश सिंह मा कालिका इंटरप्राइजेज

12-आनंद सिंह टीचर्स क्लब

13-कैफ परमहंस क्रिकेट क्लब टीकर

14-सन्नी विश्कर्मा अजीत 11 गंगौली
15-माधव तिवारी आरकेपी 64 फाउंडेशन

16-चेतन सिंह महाकाल 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें