गौरीगंज (अमेेठी)। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर रविवार को यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए शनिवार रात 12 बजे के बाद संचालित होने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ट्रैक पर सिर्फ अप/डाउन पंजाब मेल के अलाव कोई भी ट्रेन संचालित नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। विभाग का आदेश सार्वजनिक होने के बाद बुकिंग काउंटर पर टिकट निरस्त कराने की भीड़ उमड़ पड़ी तो प्रसारण के माध्यम से कर्मी यात्रियों को जानकारी देेने में जुटे रहे।
कोरोना वायरस से बचाव व पीएम के जनता कफ्र्यू से जुड़े आह्वान को सफल बनाने के लिए रेल विभाग ने शनिवार रात 12 बजे के बाद प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी व लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागघाट के बीच संचालित होने वाली 26 जोड़ी ट्रेनों को रविवार के लिए निरस्त कर दिया है।
विभाग के निर्देश के बाद ट्रैक पर संचालित व गौरीगंज में ठहराव वाली अप/डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, न्यू फरक्का एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, कानपुर इंटरसिटी, शटल पैसेेंजर, डेमू पैसेंजर, साकेत लिंक एक्सप्रेस, वाराणसी इंटरसिटी, वीपीएल पैसेंजर, नीलांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, पीआरएल पैसेंजर, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व जौनपुर इंटरसिटी समेत कई अन्य ट्रेनें रविवार को नहीं संचालित होंगी।
रविवार को सिर्फ अप डाउन पंजाब मेल का ही संचालन होगा। शनिवार सुबह विभाग का निर्देश सार्वजनिक होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना पर विभाग के बुकिंग काउंटर पर टिकट निरस्त करवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। विभाग के पास रिफंड का पैसा नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ी।
ट्रेन निरस्त होने के बाद रविवार को यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी तो उन्हें आवश्यक कार्य से जाने के लिए निजी वाहनों का साहरा लेना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग प्रसारण के माध्यम से लोगों को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी देने के साथ कोरोना से बचाव के लिए एक-दूसरे से दूर रहने तथा बचाव का प्रसारण करने में जुटा है