फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 2488 मरीजों का किया उपचार

Mon, 26 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा, जिसमें 2488 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। 15 गंभीर मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। साथ ही 107 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन



ब्लॉक भादर क्षेत्र स्थित रामगंज पीएचसी पर प्रभारी डॉ. आशुतोष पांडेय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेला ड्यूटी में लगे चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार पांडेय, फार्मासिस्ट विनोद सिंह, होम्योपैथ के डॉ. डीके गोस्वामी, एलटी संजय कुमार, एएनएम मंजू तिवारी, स्टॉफ नर्स रेखा यादव व सरिता वर्मा, वार्ड बॉय उमेश कुमार व अनुज तथा आंगबाड़ी कार्यकर्ता सरिता व दुर्गावती मौजूद मिलीं। दोपहर 1:30 बजे तक करीब 51 मरीज पहुंचे थे और सात मरीजों की जांच हुई थी।


मेले में पहुंचे मकोहिया गांव निवासी राहुल ने बताया कि साहब...बुखार के साथ शरीर में दर्द हो रहा है। बाहर से दवा ली थी, खाने के बाद थोड़ा बहुत आराम मिलता है। उसके बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। चिकित्सक ने जांच कराते हुए दवाइयां दीं। बजेठी निवासी केश कुमार ने मुंह में छाले और पेट नहीं साफ होने की समस्या बताई। चिकित्सक ने जांच कराते हुए दवाइयां दीं। शिवगढ़ निवासी संगीता ने बताया कि साहब..बवासीर की समस्या से परेशान हैं। कई जगह दिखाया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह के साथ दवा दी।
विज्ञापन



रामगंज बाजार निवासी गर्भवती नीतू मेले में पहुंचीं। उन्होंने गैस की समस्या के साथ अन्य परेशानी बताई। चिकित्सक ने खून की जांच कराई। उसके बाद आयरन व गैस की दवाएं दीं। चिकित्सक ने बताया कि मेले में बुखार व पेट संबंधी समस्या से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इसके साथ ही सभी पीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने फाइलेरिया, बुखार आदि से बचने को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें