फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वेयर हाउस की चौबीस घंटे हो निगरानी

Sat, 24 Aug 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में बने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदामों में रखी बीयू-सीयू और वीवीपैट के संबंध में जानकारी ली। संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी देखा। गोदाम में लगी सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक माह वेयर हाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के निर्देश दिए थे। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें