फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 12 परीक्षा केंद्रों पर 23,040 अभ्यर्थी आज देंगे टीईटी

Thu, 02 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को 12 केंद्रों पर होगी। इसमें 23,040 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्र वितरण, सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


दो और तीन जुलाई को परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। चार जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने
बताया कि अभ्यर्थियों को केंद्रों पर सत्यापन के बाद ही मिलेगा। इलेक्ट्रानिक डिवाइस सहित सभी अन्य पर प्रतिबंध रहेगा। बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ सिर्फ प्रवेशपत्र, आधार कार्ड व काली बॉलपेेन ही लें जाएं।
विज्ञापन



अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश


-प्रवेशपत्र, आधार कार्ड और काली बॉलपेन साथ लाएं।
-मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।
-सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
-समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।


परीक्षा एक नजर में


कुल परीक्षा केंद्र : 12
कुल अभ्यर्थी : 23,040
परीक्षा तिथि : 2, 3 और 4 जुलाई
पहली पाली : सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे
दूसरी पाली : दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे
चार जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा होगी।

-
ये हैं परीक्षा केंद्र


-श्री रणवीर इंटर कॉलेज, अमेठी
-श्री रणंजय इंटर कॉलेज, गौरीगंज
-जीजीआईसी, मुसाफिरखाना
-जीजीआईसी, अमेठी
-टर कॉलेज कालिकन, संग्रामपुर
-जीआईसी, टीकरमाफी
-जीजीआईसी, जामों
-जीजीआईसी, सोनारीकला, टीकरमाफी
-इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज
-गांधी इंटर कॉलेज, कोरारी लच्छनशाह
-जीजीआईसी, गौरीगंज
-श्री गोपाल इंटर कॉलेज, पड़री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें