फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 225 युवाओं को मिलेगी सरकार से मदद, लगाएंगे उद्योग

Fri, 24 Jan 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तकनीक के दौर में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई सीएम युवा उद्यमी विकास योजना को युवाओं ने हाथों हाथ लिया है। जिले में 225 लोगों ने योजना के तहत आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में शामिल पांच लोगों को लखनऊ में तो अन्य को जिले में आयोजित कार्यक्रम में ऋण स्वीकृत पत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन



लघु व मध्यम उद्योग में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने सीएम उद्यम विकास योजना की शुरुआत की है। इसमें निर्माण इकाई लगाने व सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कार्य करने के लिए बिना ब्याज व गारंटी के पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। योजना की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर 24 जनवरी को लखनऊ में करेंगे। अमेठी में योजना को युवाओं ने प्राथमिकता के साथ लिया है।


यही वजह है कि पंजीकरण के मामले में अमेठी पूरे प्रदेश में आठवें पायदान पर है। योजना के तहत 225 लोगों ने आवेदन किया। आवेदन के बाद जांच सहित 82 लोगों के आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। इतना ही नहीं योजना में आवेदन करने वाले कृष्णकांत, अशरफीलाल, अंजनी कुमार मौर्य, अर्जुन कुमार यादव और अजय यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को ऋण स्वीकृत पत्र बांटे जाएंगे। इसके अतिरिक्त महेश कुमार मौर्य, आयुषी अग्रवाल, अभय प्रताप, मिथिलेश और माला पांडेय को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उद्यम स्थापना के लिए ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन






उद्यम स्थापना से बढ़ेगा जिले में रोजगार
सीएम युवा उद्यम विकास योजना में जिले की प्रगति अच्छी रही है। युवाओं के लिए यह एक बेहतर प्लेटफाॅर्म है। हम प्रदेश में आठवें पायदान पर हैं। सीएम की ओर से जिले के पांच युवाओं का सम्मानित होने का मौका मिलेगा, जबकि जिले में भी पांच को ऋण स्वीकृत पत्र बांटे जाएंगे। जिले में उद्यम की स्थापना होने से रोजगार प्राप्त करने में लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-दिनेश चौरसिया, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें