फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 2158 मरीजों का उपचार

Mon, 24 Aug 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के गोसाईगंज पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को लगे जन आरोग्य मेले में 2158 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। गंभीर हालत में 12 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। बुखार, पेट दर्द और दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


अमेठी के गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे। डॉ. संजय गुप्ता ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। पीथीपुर निवासी सीतापती ने बताया कि उन्हें सीने और हाथ पैरों में दर्द के साथ शुगर की समस्या है। बाहर से दवा लेने पर राहत नहीं मिली तो मेले में उपचार कराया। गोसाईगंज निवासी विमला देवी ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार और बदन दर्द है। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दी और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी।

पीथीपुर निवासी शिवराम ने बताया कि 15 दिन से बुखार, खांसी और कमजोरी बनी है। बाहर से दवा लेने के बाद आराम नहीं मिला। पीथीपुर डीह निवासी रामबली ने दो माह से बुखार आने और भूख नहीं लगने की शिकायत की। चिकित्सकों ने लोगों को सफाई रखने, स्वच्छ या उबला पानी पीने और बुखार-दस्त होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी।
विज्ञापन




सीएमओ ने किया निरीक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहमऊ और अलाईपुर में लगे आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने निरीक्षण किया। यहां 30-30 मरीजों का उपचार और जांच की गई थी। सीएमओ ने परिसर में लगाए गए हरिशंकरी पौधों का भी निरीक्षण किया और उनकी देखभाल के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें