फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोटेदार व ग्राम प्रधान सहित दोनों पक्ष के 21 गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 04:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सत्थिन गांव में मंगलवार को जांच टीम की मौजूदगी में प्रधान व कोटेदार समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। बाजारशुकुल थाने के सत्थिन ग्राम पंचायत के कोटे की दुकान से जुड़ी शिकायत की जांच के लिए पहुंचीं बीडीओ अंजली सरोज, पूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ज्योति की मौजूदगी में मंगलवार को ग्राम प्रधान इफ्तिखार अहमद व कोटेदार रईस अहमद उर्फ सोनू के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

मारपीट में कोटेदार रईस अहमद उर्फ सोनू, अरविंद कुमार, आशा राम, रघुनाथ व मेवालाल तथा दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान इफ्तिखार उर्फ गुड्डू, सोहराब, शादाब उर्फ मिंटू, वसीम, इसरार, दुर्गेश शर्मा, बाल किशोर शर्मा, अनस, अरविंद घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों का उपचार कराने के बाद अरविंद की तहरीर पर कोटेदार रईस अहमद उर्फ सोनू सहित 11 व दूसरे पक्ष के मेवालाल की तहरीर पर प्रधान इफ्तिखार उर्फ गुड्डू समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इसके बाद पुलिस ने कोटेदार व ग्राम प्रधान सहित दोनों पक्ष के 21 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों पक्ष के 21 लोगों को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद कर एसडीएम कोर्ट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों पक्षाें के खिलाफ हुई कार्रवाई
एसडीएम मुसाफिरखाना प्रीती तिवारी ने बताया कि टीम बनाकर जांच के लिए गांव भेजी गई थी। अभी उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। मारपीट की घटना संज्ञान में आई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें