फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मतदाता सूची से 1.92 लाख नाम कटे

Sat, 06 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में वितरित 14.46 लाख मतदाताओं के फॉर्मों के सापेक्ष 87 फीसदी की ऑनलाइन फीडिंग हो गई है। अब तक मृत, शिफ्टिंग आदि के 1.92 लाख नामों को सूची से हटा दिया गया है। इस कार्य में लगे 1551 बीएलओ के सापेक्ष 377 बीएलओ ने एसआईआर का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। शुक्रवार से ब्लॉक सभागारों में रीचेक, मैपिंग और सत्यापन के लिए बीएलओ के साथ शिक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन




जिले में 11 दिसंबर तक एसआईआर अभियान चलेगा। कुल 1551 बूथों पर 14,36,528 मतदाता हैं। इनमें 99.86 फीसदी मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए जा चुके हैं। शुक्रवार तक 12,60,190 (87 फीसदी) मतदाताओं के फॉर्मों को ऑनलाइन किया जा चुका है। इसमें 13 फीसदी मतदाता मृत, शिफ्टिंग आदि के मिले हैं। अब तक जो प्रपत्र वापस आए हैं, उनमें 49,446 के मृत होने की पुष्टि हुई है। वहीं गांव व क्षेत्र से 89,425 मतदाताओं के स्थायी रूप से गैर जनपद व प्रांतों में बस जाने की जानकारी सामने आई है।


16,936 वोटरों के नाम दो, तीन जगह पर मिले हैं। 32,847 मतदाता ऐसे हैं जो बीएलओ को घर पर ही नहीं मिले हैं। 2682 ऐसे मतदाता मिले हैं जो पूर्व में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे थे, अब वहां पर न उनका आशियाना मिला है और न ही वोटरों की जानकारी हो सकी है। अंतिम तिथि 11 दिसंबर को छह दिन मात्र बचे हैं, जिला प्रशासन शेष बजे 12 फीसदी काम को पूरा कराने के लिए दिन-रात एक कर दिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार से सभी बीएलओ को बूथों के बजाय ब्लॉक परिसर में बुलाकर उनके सहयोग में शिक्षकों व अन्य कर्मियों को लगाकर ऑनलाइन हो चुके फॉर्माें को रीचेक, मैपिंग व संशोधन कराया जा रहा है। इसकी निगरानी के लिए जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अफसरों के साथ तकनीकी टीम लगी है। अफसरों की मानें तो दो दिन में काम पूरा किए जाने का अनुमान है। गौरीगंज सभागार में 117 बूथों के बीएलओ व शिक्षक फॉर्म फीडिंग व रीचेक करने में लग दिखाई पड़े।


एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि निर्धारित अवधि में एसआईआर का काम पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि जिन मतदाताओं ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है या जमा नहीं किया है, वे जल्द बीएलओ के पास फॉर्म जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें