फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिले के चार केंद्रों पर 1870 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Sun, 01 Jun 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन रविवार को सुबह नौ बजे से होगा। इस परीक्षा में कुल 1870 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंच सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर बैठने की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, आरआरपीजी कॉलेज और रणवीर कॉलेज अमेठी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले की निगरानी के लिए एडीएम अर्पित गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद मिश्र को जिला समन्वयक व राजकीय पीजी कॉलेज मुसाफिरखाना के प्राचार्य बृजेश सिंह को सह समन्वयक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें