फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पर्व पर परदेसियों को घर लाएंगी 18 स्पेशल बसें

Fri, 07 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। महाकुंभ से बसों के लौटने के बाद दैनिक यात्रियों को परेशानी से निजात तो मिल गई है। साथ ही अब होली पर बड़े शहरों से घर लौटने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी। रोडवेज होली पर घर आने वाले यात्रियों के लिए 18 स्पेशल बसों का संचालन करेगी। इससे यात्रियों को अपने घर तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, दिल्ली, कानपुर व लखनऊ से कई स्पेशल बसों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन




अमेठी डिपो के पास निगम की 42 और तीन अनुबंधित बसें हैं। ये दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, शाहजहांपुर, गोंडा, बनारस, बरेली, रायबरेली आदि रूटों पर चलाई जाती हैं। होली पर यात्रियों की भीड़ अधिक होने के चलते डिपो की अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना है। होली पर बाहर से आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अभी डिपो की तरफ से यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या और फेरे दोनों बढ़ा दिए जाएंगे।


बस स्टेशन प्रभारी राकेश वर्मा ने बताया कि महाकुंभ में भेजी गई सभी रोडवेज बसें लौट आई हैं। 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाना है। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। होली में अपने घर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए लोकल स्तर पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को शहर से अपने घर तक पहुंचने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन



बड़े-बड़े शहरों में रोजगार की तलाश के लिए पहुंचे परदेसियों को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ से अमेठी तक लाने के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को घर पहुंचने के लिए प्राइवेट बसों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी से प्रतिदिन संचालित होने वाली बसों के अलावा अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा। लखनऊ से यात्री ज्यादा आते हैं, इसलिए सबसे अधिक 15 बसें लखनऊ से ही चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को रात में भी रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें