फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की 185 लीटर अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना महामारी से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन के बीच जिले में शराब की दुकानें बंद होने के बावजूद मादक पदार्थों की ब्रिकी जोरों पर है। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में जुटी है। सोमवार को चार थानों की पुलिस ने जहां 65 लीटर देशी व 47 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया था वहीं मंगलवार को भी पुलिस ने 185 लीटर अवैध शराब के साथ 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से घोषित लॉकडाउन के बाद डीएम अरुण कुमार के आदेश पर जिले की सभी सरकारी शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं। शराब की सरकारी दुकानें बंद होने के बाद कुछ दिनों तक तो सरकारी दुकानदार ज्यादा दर पर दुकान से बाहर शराब बेचते रहे। गोदाम से शराब नहीं मिलने के बाद जिले में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर है। दोगुने दामों पर अंग्रेजी व देशी शराब की बिक्री पूरे जिले में हो रही है। जिले की पुलिस इस कारोबार पर अंकुश लगाने में जुटी है लेकिन आबकारी विभाग की आंखें बंद हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस लगातार ऐसे लोगों को दबोचने में जुटी है।
मंगलवार को शिवरतनगंज पुलिस ने रतवलिया मझार गांव निवासी सोहनलाल को दस लीटर, जायस पुलिस ने हरिकरनपुर निवासी राधेश्याम व कस्बा निवासी लालजी सोनकर को दस-दस लीटर, बाजार शुकुल पुलिस ने पासिन का पुरवा से एक आरोपी को 20 लीटर, मुसाफिरखाना पुलिस ने चांदपुर निवासी सीताराम पासी को दस लीटर तो फुरसतगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव निवासी रामचंद्र, अरविंद यादव, इंद्रपाल तथा पप्पू यादव को 20 लीटर, संग्रामपुर पुलिस ने राजापुर कोहरा निवासी सतीश व अजय को 20 लीटर, मोहनंगज पुलिस ने मिर्जागढ़ निवासी सुरजीत को पांच लीटर तो पूरे बसावनदास निवासी सीताराम को 20 लीटर, जगदीशपुर पुलिस ने अकरा निवासी जितेंद्र कुमार व जगदीश कुमार को 20 लीटर, लोढिया बगाही निवासी राज कुमार को दस लीटर, गौरीगंज पुलिस ने भटगवां निवासी बुद्धिराम को पांच लीटर व मथुरा सोनार निवासी प्रेमलाल यादव को 15 लीटर तथा मुंशीगंज पुलिस ने दुबेपुर इकसारा निवासी दीपक को दस लीटर अवैध शराब के साथ उस समय दबोच लिया जब वे उसकी बिक्री करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें