फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शटर तोड़कर गैस एजेंसी के 1.75 लाख रुपये उड़ाए

Wed, 27 Dec 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बा स्थित आशीष गैस एजेंसी कार्यालय के शटर का ताला तोड़कर एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान की चोरी का मामला आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात कस्बा स्थित आशीष गैस एजेंसी में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह नौ बजे जब आशीष गैस एजेंसी के दादरा रोड स्थित कार्यालय को खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। कार्यालय व शोरूम में रखी नकदी व कुछ सामान गायब थे। चोरी की वारदात होने की जानकारी सामने आते ही कर्मियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर सीओ व एसएचओ ने पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल की। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में वितरक सूरजदीन ने तहरीर देते हुए लगभग एक लाख पचहत्तर हजार नकद और कम्प्यूटर, कुछ गैस चूल्हा व अन्य सामान चोरी होने की बात कही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें