फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 1702 मरीजों का इलाज

Mon, 23 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
हरदों पीएचसी पर मरीज का इलाज करते सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की सभी 30 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ, जिसमें 1702 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। वहीं गंभीर मिले सात मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।
विज्ञापन



गोसाईगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. संजय गुप्ता की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। सुबह करीब 11:32 बजे मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. अनुराधा शर्मा, होम्यो के डॉ. अशोक कुमार पांडेय, किरन, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। इस समय तक मेले में पहुंचे 23 मरीजों में से 10 मरीजों की जांच हुई थी। यहां इलाज कराने पहुंचीं बियसिया निवासी धर्मा देवी ने चिकित्सक को बताया कि साहब...एक सप्ताह से बुखार संग पैर में दर्द की समस्या बनी हुई है। चलने में दिक्कत हो रही है। घरेलू इलाज संग निजी चिकित्सक से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवा दी है, साथ ही खानपान संग मौसम के प्रति सावधानी बरतने की बात कही है।


प्रमीता ने बताया कि वह कई दिनों से बुखार संग पेट दर्द से पीड़ित हैं। एक सप्ताह से निजी चिकित्सक से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा है। आज यहां मेले में चिकित्सक को दिखाया है, उन्होंने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी है। महेशपुर निवासी आकाश ने बताया कि जुकाम, बुखार और खांसी आ रही है। निजी चिकित्सक के से इलाज कराया, आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन



अगहर निवासी बुजुर्ग रामप्रताप ने बताया कि कई दिन पूर्व चोट लग गई थी। चिकित्सक से दवा ली लेकिन बहुत ज्यादा फायदा नहीं हुआ। चिकित्सक ने परीक्षण कर दवा दी है। इसके अलावा जिले के अन्य पीएचसी पर आयोजित मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने आदि को लेकर जागरूक किया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने भटगवां और हरदों पीएचसी का निरीक्षण किया। हरदों में सीएमओ ने मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया। उन्होंने मौजूद कर्मियों को आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें