फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिले में रोज भरे जाएंगे 17 हजार रसोई गैस सिलिंडर

Sat, 30 Dec 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्लांट का औपचारिक उदघाटन करतीं स्मृति ईरानी
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। अयोध्या से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेठी के त्रिशुंडी में 160 करोड़ रुपये से बनाए गए इंडियन आयल के बॉटलिंग इंडेन प्लांट का उद्घाटन किया। अभी तक तीन हजार रसोई गैस सिलिंडर प्रतिदिन रिफिल किए जाते थे, अब उसकी क्षमता बढ़कर 17 हजार प्रतिदिन हो गई है। इससे आठ जिलों में रसोई गैस की आपूर्ति समय से हो सकेगी।
विज्ञापन


त्रिशुंडी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सरकार सभी के विकास के लिए काम कर रही है।
कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक ऐसी लोकसभा क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं, जहां पर वर्ष 2014 के संसदीय चुनाव में उस वक्त के भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी अमेठी आए थे, उस वक्त उन्होंने अमेठी की जनता से आग्रह किया था कि हम बदले की नहीं बल्कि बदलाव की राजनीति का प्रमाण देने आए हैं। उस वक्त भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए महज बीस दिन ही बचे थे। उस चुनाव में जीत न मिलने के बाद भी भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में कई गांवों के लोगों ने सिर्फ इस बात को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया था कि उनका सांसद उनकी बातें नहीं सुन रहा था।
विज्ञापन


इनसेट
सोनिया पर बोला हमला
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अमेठी की जनता ने ऐसा सांसद भी देखा है, जिसने इस प्लांट के बारे में कुछ नहीं सोचा। बिना नाम लिए कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी को निशाने पर लिया। कहा कि अमेठी और रायबरेली की बागडोर 15 साल तक उस महिला के हाथ रही, जिसने रिमोट से प्रधानमंत्री और सरकार चलाई, लेकिन अमेठी के 392000 परिवारों को स्वच्छ शौचालय नहीं मिल पाए।

प्लांट एक नजर में
- इंडियन ऑयल ने वर्ष 1996 में प्लांट बनाया था। उस वक्त 6 टीएमटीपीए(प्रति वर्ष हजार मीट्रिक टन) की क्षमता के साथ इसे शुरू किया गया। बाद में 2008 में एक अतिरिक्त फिलिंग मशीन के साथ इसका विस्तार किया गया। इससे इसकी क्षमता बढ़कर 11 टीएमटीपीए तक हो गई। एलपीजी की बढ़ती मांग के कारण दोबारा से इसकी क्षमता का विस्तार किया गया। इसके लिए इंडियन ऑयल को उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से अतिरिक्त 12.59 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करना पड़ा। ऐसे में 160 करोड़ से अब 23 एकड़ क्षेत्रफल में इसका विस्तार किया गया। यहां पर बनाए गए नये प्लांट से अब 17 हजार रसोई गैस सिलिंडर प्रतिदिन रिफिल किया जाएगा। इससे अमेठी के अतिरिक्त अंबेडकरनगर, अयोध्या, बस्ती, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, लखनऊ व सिद्धार्थनगर के 12 लाख ग्राहकों तक सिलिंडर पहुंचाया जाएगा।

यह रहे मौजूद
- एमएलसी गोविंद नरायण शुक्ल, विधायक अशोक कोरी, सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम अर्पित गुप्ता, इंडियन आयल के मुख्य महाप्रबंधक पंकज कुमार, एम के अंसारी, किरन पुल्ली, उदय नरायन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें