अमेठी सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन सेवा योजन विभाग ने सयुंक्त रूप शनिवार को आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया। इस दौरान मेले में आईं सात कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 165 का रोजगार के लिए चयन किया। मेले में मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री सुधीर शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मेले में सात कंपनियों ने काउंटर पर बेरोजगार को पंजीकरण करने के बाद उन्हें कंपनियों के नियम व मिलने वाले वेतन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।
चयन के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस मौके पर आईटीआई प्रधानाचार्य आरके अग्निहोत्री, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, प्रधानाचार्य संजय गांधी पॉलीटेक्निक राम रतन, प्लेसमेंट सेल अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला प्रबंधक मृत्युंजय तिवारी, संदीप सिंह एवं विवेक द्विवेदी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।