फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्लास्टिक जमा करने के लिए खुले 1629 बैंक

Tue, 05 Mar 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्लास्टिक कचरे से निपटान के लिए जिले के 1629 स्थानों पर प्लास्टिक बैंक स्थापित किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर बने इस बैंक में ग्राम पंचायत स्तर पर प्लास्टिक एकत्र किया जा सकता है जिससे होने वाली आय ग्राम पंचायत के विकास में प्रयोग की जाएगी। वहीं एकत्र प्लास्टिक सड़क निर्माण में काम आएगी।
विज्ञापन


कई बंदिशों के बाद भी प्लास्टिक का प्रयोग हो रहा है। यह प्लास्टिक कूड़ेदान के साथ ही खेतों के लिए भी समस्या बन रही है। खेत में जमा प्लास्टिक से फसल प्रभावित हो रही है। ऐसे में प्लास्टिक के सुरक्षित निपटान के लिए ठोस कचरा प्रबंधन के तहत गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक बैंक स्थापित किया गया है।

पंचायती राज विभाग में ठोस द्रव कचरा प्रबंधन के सलाहकार हर्ष द्विवेदी ने बताया कि इस्तेमाल के बाद प्लास्टिक के बैग व अन्य सामान ग्रामीण बैक में जमा कर सकते हैं। ग्राम पंचायत के माध्यम से इस प्लास्टिक को एकत्र कर प्लास्टिक वेस्ट यूनिट में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


हर्ष ने बताया कि बहादुरपुर ब्लॉक में प्लास्टिक बैंक का इस्तेमाल बेहतर तरीके से हो रहा है। वहीं अन्य जगहों पर भी इसके प्रयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। समझाया जा रहा है कि प्लास्टिक कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय लोग इसे प्लास्टिक बैंक में जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें